अन्तराष्ट्रिय गीता महोत्सव

अन्तराष्ट्रिय गीता महोत्सव

 अन्तरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर, बाल भारती पब्लिक स्कूल गंगाराम हॉस्पिटल मार्ग ने 23 दिसंबर 2023 शनिवार को छात्रों, के लिए विद्यालय में गीता के चयनित श्लोकों का पाठ-स्पर्धा का आयोजन किया। इस श्लोक पाठ स्पर्धा कार्यक्रम में दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्दिष्ट भगवद्गीता के कतिपय चयनित श्लोकों का पाठ शामिल था। इस गीता श्लोक पाठ कार्यक्रम में छठवीं कक्षा से कक्षा दशवीं तक के डेढ सौ से अधिक छात्रों ने सक्रिय प्रतिभागिता की।
इस गीता श्लोक पाठ कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपप्रधानाचार्य श्रीयुता विनीता धवन और मुख्याध्यापिका श्रीयुता नीता निझारा जी ने विधिवद् रूप से छात्रों द्वारा किए गये वैदिक मन्त्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गणेश जी की प्रतिमा, श्रीमद् भगवद् गीता की प्रति और तुलसी पादप पर पुष्प एवं माल्यार्पण किए और विद्यालयीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके पश्चात् उन्होंने छात्रों का सामूहिक गीता श्लोक पाठ का श्रवण किया और उनकी श्लोक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम की प्रमुख समन्वयिका, विद्यालय की वरिष्ठ संस्कृत शिक्षिका डॉ. ज्योत्स्ना श्रीवास्तव बतौर मुख्य निर्णायक की भूमिका में भी उपस्थित रहीं। डॉ. वीरेन्द्र शर्मा जी ने द्वितीय निर्णायक की भूमिका में अपना योगदान दिया।
श्लोक पाठ कार्यक्रम में औद्घाटनिक उद्बोधन देते हुए उपप्रधानाचार्या श्रीयुता विनीता धवन जी ने छात्रों को बताया कि गीता का संदेश सार्वकालिक और सार्वभौमिक है। यह ज्ञान जितना पहले उपयोगी था, उतना आज भी है इसीलिये हमे गीता का अध्ययन अवश्य करना चाहिए।
श्लोक पाठ स्पर्धा के सत्रांत वक्तव्य में मुख्याध्यापिका श्रीमती नीता निझारा ने कहा कि आज विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अनुष्ठान का ऐतिहासिक अवसर है।
इस कार्यक्रम से एक ओर जहां छात्रों ने गीता के श्लोक कंठस्थ किए वहीं विद्यालय परिसर में सभी शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने आध्यात्मिक माहौल का अनुभव किया।